Central Samvad रायपुर, 06 मई 2026।आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से 9 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत लंबित मामलों का आपसी सहमति और सुलह के जरिए निराकरण किया जाएगा।
विशेष लोक अदालत 2026” का आयोजन 21, 22 और 23अगस्त
इसके साथ ही “समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026” का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए पूर्व सुलह बैठकें राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय स्तर पर स्थित मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। यह प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।इस पहल का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों को आपसी समझौते के माध्यम से जल्दी निपटाना है। अधिवक्ताओं और पक्षकारों से अपील की गई है कि वे सक्रिय रूप से भाग लें और सुलह के माध्यम से समाधान निकालें।सुलह बैठकों में पक्षकार व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी इसमें सहयोग करेंगे।
अपने मामले को विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए इच्छुक पक्षकारों को सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। इसकी अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।संपर्क जानकारी वन स्टॉप सेंटर (वार रूम): 011-23115652, 011-23116464सीआरपी निदेशक: 011-23115652जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर: 0771-2425944, +91-8301508992ईमेल: speciallokadalat2026@sci.in

