Central Samvad 30 मई 2026
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 1 जून से 30 जून तक देशभर में ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और मौसम के अनुसार खेती संबंधी सही सलाह उपलब्ध कराना है।

दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में श्री चौहान ने कहा कि यह अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि खेत, किसान और गांव को जोड़ने वाला राष्ट्रीय अभियान होगा। इसके तहत किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती, जैविक एवं हरी खाद के उपयोग तथा फसल विविधीकरण के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पंचायतों, कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), आईसीएआर संस्थानों और राज्य सरकारों के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और खेती की लागत कम करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

