Central Samvad 31 मई 2026
केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) पर निर्यात शुल्क में संशोधन किया है। नई दरें कल से लागू होंगी और 15 जून तक प्रभावी रहेंगी।वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के निर्यात पर 1.50 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 13.50 रुपये प्रति लीटर और विमान ईंधन पर 9.50 रुपये प्रति लीटर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा।
सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितताओं के बीच देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा उत्पाद शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

