Central Samvad रायपुर, 1 जून 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में संचालित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के लाभ की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उनके गांव में ही सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हों। ‘सेवा सेतु’ अभियान के तहत ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु पंजीयन, बैंकिंग, बीमा, पेंशन, बिजली बिल भुगतान और अन्य ऑनलाइन सेवाएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि अब सरकारी कामों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। केंद्र के माध्यम से हर माह 15 से 20 लाख रुपये का डिजिटल लेन-देन भी किया जा रहा है। यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम भी बनी है।बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण और सुशासन की नई पहचान बनकर उभर रहा है।

