Central Samvad रायपुर, 22 जून 2026
।छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पात्र विद्यार्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने और आधार से लिंक सक्रिय बैंक खाते की जानकारी सुनिश्चित करने की अपील की है। नए विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

