Central Samvad, 23 जून 2026
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के खुले रहने से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में उन्होंने सुरक्षा से जुड़े नए और जटिल खतरों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।श्री डोभाल ने कहा कि गैर-पारंपरिक खतरे अब राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़ चुके हैं और पारंपरिक सुरक्षा उपायों से उनका प्रभावी मुकाबला करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
उन्होंने नई तकनीकों के दुरुपयोग, आतंकवाद के बदलते स्वरूप तथा तेजी से डिजिटल होती दुनिया में बढ़ते साइबर खतरों को वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताया।बैठक में सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग, आतंकवाद-रोधी रणनीतियों और उभरती चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

