Central Samvadरायपुर, 30 जून 2026
पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दोहा में अगले दौर की वार्ता पर दोनों देशों की ओर से अलग-अलग बयान सामने आने के बाद कूटनीतिक प्रयासों पर सवाल खड़े हो गए हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहा में नई वार्ता आयोजित किए जाने के संकेत दिए हैं।

वहीं ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि फिलहाल अमेरिका के साथ किसी भी नई बातचीत की कोई योजना नहीं है।ईरान के अधिकारियों के अनुसार, उनकी प्राथमिकता फिलहाल 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन को लागू करना है। इसके बाद ही किसी व्यापक या अंतिम समझौते पर विचार किया जाएगा। ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने भी कहा कि ईरान अपने दायित्व तभी निभाएगा, जब अमेरिका भी अपनी जिम्मेदारियों का पालन करेगा।दोनों देशों के विरोधाभासी बयानों के बीच पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों पर फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है।

