Central Samvadरायपुर, 30 जून 2026
जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के 31वें सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया है। वहीं, चार दशक से अधिक समय तक देश की सेवा करने के बाद उपेंद्र द्विवेदी आज सेवानिवृत्त हो गए।जनरल धीरज सेठ पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं।

उन्हें दिसंबर 1986 में बख्तरबंद कोर में कमीशन मिला था। लगभग चार दशकों के सैन्य करियर में उन्होंने परिचालन, रणनीति, क्षमता विकास और संस्थागत नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और भारतीय सेना की युद्ध क्षमता को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया।
उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में बख्तरबंद रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे पर बख्तरबंद ब्रिगेड तथा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी बल की कमान संभाली। लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने भारतीय सेना की प्रमुख स्ट्राइक फॉर्मेशन ‘सुदर्शन चक्र कोर’ का नेतृत्व किया।
इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों तथा औपचारिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

