Central Samvad 6 जुलाई
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं।

ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे रेल मंत्री ने रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और रेलवे अधिकारियों को श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा इस वर्ष 16 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित होगी। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पुरी पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।रेल मंत्रालय ने कहा कि यात्रा अवधि के दौरान स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

