रायपुर, 13 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के मद्देनज़र आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में आगामी सत्र की कार्यवाही और सदन के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित कार्यमंत्रणा समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने पावस सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श किया।

