Central Samvadरायपुर, 17 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने योजना के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए सरकार से लाभार्थियों की संख्या और वंचित महिलाओं के संबंध में जानकारी मांगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रारंभ में कुल सत्तर लाख सत्ताईस हजार एक सौ चौवन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से पात्र सत्तर लाख नौ हजार छह सौ अट्ठावन हितग्राहियों को प्रथम भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि जून 2026 तक अड़सठ लाख चौवन हजार तीन महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है।
वहीं एक लाख पचपन हजार छह सौ पचपन हितग्राही ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है। आयकरदाता महिलाएं भी इस योजना के दायरे में शामिल नहीं हैं।मंत्री के जवाब के बाद कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने मार्च दो हजार चौबीस से महतारी वंदन योजना का पोर्टल नहीं खोले जाने का आरोप लगाया। जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की और बहिर्गमन कर दिया।

