Central Samvadनई दिल्ली, 29 जुलाई 2026
राज्यसभा ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक के माध्यम से ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान किया गया है। नए प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय गीत का जानबूझकर अपमान करना अब दंडनीय अपराध माना जाएगा।

विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि संशोधन का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान की रक्षा करना है। उन्होंने बताया कि इसके जानबूझकर किए गए अपमान पर तीन वर्ष तक के कारावास, जुर्माना या दोनों का प्रावधान किया गया है।
मंत्री ने कहा कि वर्तमान संशोधन के माध्यम से राष्ट्रीय गीत के अपमान को भी उसी प्रकार दंडनीय बनाया गया है, जैसा प्रावधान पहले से राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मामलों में लागू है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ प्रत्येक भारतवासी के राष्ट्रप्रेम का उद्घोष और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है।

