Central Samvadरायपुर 3अगस्त
राज्य सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की आवश्यकता और इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति राज्य में व्यक्तिगत सिविल मामलों से जुड़े वर्तमान कानूनों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी तथा आवश्यक सुझाव तैयार करेगी।

सरकार ने नागरिकों और विभिन्न संगठनों से भी सुझाव आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं अपने सुझाव 30 सितंबर तक ई-मेल या डाक के माध्यम से समिति को भेज सकते हैं। प्राप्त सुझावों के आधार पर समिति यूसीसी के संबंध में अपनी अनुशंसाएं तैयार करेगी।राज्य सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समान नागरिक संहिता की संभावित रूपरेखा पर व्यापक विचार-विमर्श करना है।

