Central Samvadरायपुर, 5 अगस्त 2026
जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने स्वयं कैदियों की अंग्रेजी की कक्षा ली और उन्हें भाषा सुधार व शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जेल में सुधार और कैदियों के पुनर्वास के लिए कई नई सुविधाओं को मंजूरी भी दी।स्वीकृत सुविधाओं में कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन, एलईडी बल्ब एवं ट्यूबलाइट निर्माण इकाई, स्मार्ट बोर्ड, लाइब्रेरी के लिए प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र, 20 आरओ वाटर प्यूरीफायर, ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन, 2,000 थाली सेट तथा महिला जेल परिसर के लिए इन्वर्टर शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी जेल एस.एस. तिग्गा, जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, जेल चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

