Central Samvad रायपुर, 25 अगस्त 2026
आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (एनआईबीएसएम), रायपुर द्वारा पोषण सुरक्षा, आहार विविधता और सुरक्षित खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें छह गांवों के 62 किसान शामिल हुए, जिनमें 10 महिला किसान भी थीं।कार्यक्रम में किसानों को स्थानीय जलवायु के अनुसार पोषण वाटिका तैयार करने, जैविक खाद के उपयोग, जल निकासी और रेज्ड क्यारियों के निर्माण सहित विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने संतुलित और पौष्टिक आहार के लिए घर पर ताजी सब्जियों व फलों की उपलब्धता को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के अंत में किसानों को अमरूद और नींबू के पौधों के साथ 18 प्रकार की सब्जियों के बीज निशुल्क वितरित किए गए। कार्यक्रम का समन्वय प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के. सी. शर्मा ने किया।

