Central Samvadकीव, 29 अगस्त 2026
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा जिले में हुए रूसी ड्रोन हमले में 37 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के अनुसार, हमले में करीब 50 आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

कई घरों और एक रेस्तरां में भीषण आग लग गई।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया कि मायला गांव में एक गोदाम को निशाना बनाया गया, जिसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ।
हमले में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बनाए गए एक देखभाल केंद्र तथा कई आवासीय इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।हमले के बाद प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है।

