Central Samvadरायपुर, 30 अगस्त 2026
भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए 11 टन राहत सामग्री लेकर चौथा विमान भेजा है। इसके साथ खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए तकनीकी दल, सुरंग विशेषज्ञ, फोरेंसिक विशेषज्ञ और जरूरी उपकरण भी भेजे गए हैं।भारत ने इससे पहले तीन उड़ानों के जरिए 57 टन से अधिक आपातकालीन राहत सामग्री नेपाल भेजी थी।
राहत सामग्री में कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और स्वच्छता किट शामिल हैं।नुवाकोट जिले के त्रिशुली क्षेत्र में पनबिजली सुरंगों में फंसे श्रमिकों की आशंका को देखते हुए विशेष तकनीकी दल को तैनात किया गया है।
भारत ने डीएनए विश्लेषण के लिए फोरेंसिक उपकरण भी भेजे हैं। इसके अलावा, 230 फुट लंबे मॉड्यूलर स्टील पुल के निर्माण के लिए उपकरण लेकर 16 ट्रक नेपाल पहुंच चुके हैं।विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में 275 भारतीय नागरिक अभी लापता हैं, जबकि करीब 128 भारतीय मूल के अन्य देशों के नागरिकों के भी लापता होने की जानकारी है।
अब तक 108 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है और करीब 50 भारतीय नागरिकों से दोबारा संपर्क स्थापित हुआ है।भारत सरकार नेपाल और चीन के अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में सहायता कर रही

