
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जा सकता है। यह दिन रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती का भी है।समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

