रायपुर, 2 मई 2026
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने एम्स के दंत रोग विभाग को अपने स्वेच्छानुदान से 5 लाख रुपये की सहायता दी, जिससे इन बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
आज राज्यपाल ने एम्स पहुंचकर दंत चिकित्सा विभाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां इलाज करा रहे बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के परिजनों से भी बातचीत कर उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली।
राज्यपाल ने डॉक्टरों और अधिकारियों से कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर और आसान स्वास्थ्य सेवाएं मिलना जरूरी है। एम्स के दंत विभाग में चल रही इस पहल से कई बच्चों को राहत मिल रही है और उनकी जिंदगी में सुधार आ रहा है।

