Central Samvad , 6 जुलाई
केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। अब तक 104 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कार्ड 93 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) से जोड़े जा चुके हैं।आभा (Ayushman Bharat Health Account) एक 14 अंकों की विशिष्ट डिजिटल पहचान संख्या है, जो आधार कार्ड की तरह प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित रूप से देश की व्यापक स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ती है।

इसके माध्यम से मरीज डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।इस डिजिटल नेटवर्क के जरिए मरीज अपने चिकित्सा रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से साझा कर सकते हैं। साथ ही वे डॉक्टरों, अस्पतालों, बीमा कंपनियों और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से अपने संपूर्ण चिकित्सा इतिहास के साथ जुड़ सकते हैं।सरकार का लक्ष्य आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत देश के सभी नागरिकों और सभी स्वास्थ्य संस्थानों को एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुरक्षित और संपूर्ण डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड उपलब्ध हो सके।

