Central Samvad रायपुर, 25 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और समग्र विकास की दृष्टि दी।

उनका जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण तथा कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों के अनुरूप अंतिम व्यक्ति के कल्याण और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकल्प को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

