Central Samvad रायपुर, 25 सितंबर 2026
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पाइपिंग एवं प्रोसेस प्लांट इंजीनियरिंग पर पांच दिवसीय उद्योगोन्मुख कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यशाला का उद्घाटन 25 सितंबर को एनआईटी रायपुर के डी-2 हॉल (विक्रम साराभाई हॉल) में हुआ।उद्घाटन कार्यक्रम में निदेशक (प्रभारी) प्रो. जी. डी. रामटेक्कर और कुलसचिव प्रो. एन. डी. लोंढे सहित प्रो. एस. सन्याल, डीन, CR & RM, डॉ. एस. घोष, अध्यक्ष, CEC, तथा प्रो. बी. मजूमदार, विभागाध्यक्ष, रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग, सहित अन्य संकाय सदस्य एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में YoKu Consultant के CEO नितिन जी. नागेश्वर विशेषज्ञ एवं अतिथि वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को पाइपिंग इंजीनियरिंग और प्रोसेस प्लांट इंजीनियरिंग की औद्योगिक कार्यप्रणाली तथा व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी दे रहे हैं।

25 से 29 सितंबर तक चलने वाली कार्यशाला में पाइपिंग सिस्टम, प्रोसेस प्लांट डिजाइन, उपकरण, यूटिलिटीज तथा कॉन्सेप्चुअल डिजाइन से लेकर विकास और कमीशनिंग तक की प्रक्रिया को औद्योगिक दृष्टिकोण से समझाया जा रहा है। विभिन्न संस्थानों से लगभग 60 प्रतिभागियों ने इसमें पंजीकरण कराया है।

कार्यशाला का समन्वयन रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग के डॉ. धर्म पाल, डॉ. जे. आनंदकुमार और डॉ. सी. ठाकुर कर रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और पेशेवरों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना तथा शैक्षणिक और औद्योगिक क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

