Central Samvad रायपुर, 27 सितंबर 2026
ललित कला अकादमी ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में 20 ललित कला अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। राष्ट्रीय कला अकादमी के रूप में ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी समकालीन भारतीय दृश्य कला की प्रमुख वार्षिक प्रदर्शनियों में शामिल है।

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, इस प्रदर्शनी के लिए 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दो हजार से अधिक कलाकारों से करीब छह हजार कलाकृतियां प्राप्त हुईं।
पुरस्कार पाने वाले कलाकारों में मूर्तिकला के लिए चंद्र शेखर साईं, चित्रकला के लिए चंद्र नस्कर, रेखांकन के लिए गोपाल तथा प्रिंटमेकिंग के लिए पंकज कुमार शर्मा और प्रीतम मधुकर देउसकर शामिल हैं।

