Central Samvad रायपुर, 27 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने पुरुष सिंगल्स स्क्वैश में रजत पदक जीतने वाले अभय सिंह और महिला सिंगल्स स्क्वैश में रजत पदक जीतने वाली अनाहत सिंह के प्रदर्शन की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभय सिंह की उपलब्धि वर्षों की मेहनत, कौशल और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने अनाहत सिंह के शानदार प्रदर्शन की भी प्रशंसा की।महिला लंबी कूद में रजत पदक जीतने वाली एन्सी सोजन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दमदार प्रदर्शन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि एन्सी के प्रदर्शन से देश को खुशी मिली है।प्रधानमंत्री ने महिला 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली हरिता भद्रा को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपने पहले एशियाई खेलों में हरिता ने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया।

