Central Samvad, 29 सितंबर 2026
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने जापान एशियाई खेलों में भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया। इसके साथ ही नीरू एशियाई खेलों में महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं।

नीरू ढांडा ने 28 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने 328 अंक के साथ रजत पदक जीता। चीन ने स्वर्ण और कुवैत ने कांस्य पदक हासिल किया।मुक्केबाजी में नरेंद्र बरवाल ने 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
वहीं परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। परवीन ने चीन की ली शू को 5-0 और अंकुश ने उज्बेकिस्तान के फजलुद्दीन एरकिनबोएव को 4-1 से हराया।भारत अब तक 5 स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य सहित कुल 47 पदक जीतकर पदक तालिका में 11वें स्थान पर है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नीरू ढांडा को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि नीरू की जीत और नया एशियाई रिकॉर्ड भारतीय युवाओं को निशानेबाजी के लिए प्रेरित करेगा।

