Central Samvad रायपुर, 28 नवंबर 2026
उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आज से विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स शुरू हो रहे हैं। प्रतियोगिता में भारत के 17 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 8 पुरुष और 9 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा और ज्योति गुलिया भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी।

महिला वर्ग में मीनाक्षी का मुकाबला इटली की मार्टिना वसालो और ज्योति का मुकाबला थाईलैंड की तिप्साचा योडवारी से होगा। वहीं पुरुष वर्ग में ऋषि सिंह, निखिल, अनमोल, आकाश, हर्ष चौधरी सहित अन्य मुक्केबाज चुनौती पेश करेंगे।
थोकचौम एस. चानू 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी हैं। यह प्रतियोगिता 3 दिसंबर तक चलेगी।

