Central Samvad नई दिल्ली, 30 सितंबर 2026
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर चिंता जताई है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने सभी दवाओं पर समान 16 प्रतिशत मार्जिन लागू करने की संभावना पर केंद्र सरकार से विचार करने को कहा।

सुनवाई के दौरान पीठ ने एक कैंसर दवा का उदाहरण देते हुए कहा कि खुदरा विक्रेता को करीब 2,700 रुपये में मिलने वाली दवा का एमआरपी 27,000 रुपये तक है। अदालत ने निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों को अपनी या निर्धारित फार्मेसी से ही दवाएं खरीदने के लिए बाध्य किए जाने के आरोपों की भी जांच करने को कहा।
सुप्रीम कोर्ट दवाओं की कीमत, जेनेरिक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के नियमन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। अदालत ने गैर-अनुसूचित दवाओं की कीमतों के नियमन पर भी सवाल उठाए। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। �

