Central Samvad रायपुर, 30 सितंबर 2026
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित गैर-आवासीय फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी और एथलेटिक्स अकादमियों में प्रवेश के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू हुआ।

पहले दिन 144 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया।पहले दिन खिलाड़ियों के दस्तावेजों के सत्यापन के साथ शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।

शारीरिक परीक्षण में ऊंचाई, वजन, वर्टिकल जम्प, 30 मीटर दौड़, शटल रन, बॉल थ्रो, 800 मीटर दौड़ और सीट-अप जैसी गतिविधियों का आकलन किया गया।चयन ट्रायल के दूसरे दिन 1 अक्टूबर को खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा अकादमियों में प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

