Central Samvad रायपुर, 7 अक्टूबर 2026
रायपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘कहानीकार’ कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने कहानी लेखन, कला, पुस्तक और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया।

दूसरे दिन शिक्षकों ने अपनी कहानियां विकसित कर साझा कीं।स्थानीय परिवेश, दैनिक अनुभव और प्रकृति को कहानियों से जोड़कर बच्चों में जिज्ञासा, कल्पनाशीलता और स्वतंत्र सोच विकसित करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

कहानीकार पुस्तक मेला’ कार्यशाला का विशेष आकर्षण रहा। शिक्षकों को पुस्तकों और कहानियों के माध्यम से बच्चों में पढ़ने की रुचि और रचनात्मकता बढ़ाने के तरीकों से परिचित कराया गया।

कार्यशाला में बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान भारत के पहले द्विभाषी हिंदी-अंग्रेजी क्लाइमेट टैब्लॉइड ‘जुगनू’ के बारे में जानकारी दी गई। समापन पर प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

