Central Samvad रायपुर, 7 अक्टूबर 2026
रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। विभिन्न जिलों से पहुंचे 5,018 युवाओं ने पंजीयन कराया।

85 निजी संस्थानों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर किया गया।

युवाओं ने साक्षात्कार सहित विभिन्न चयन प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया।रोजगार मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित मंत्रीगण चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।


