
रायपुर।
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिले में निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। यह प्रशिक्षण जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा दिया जाएगा। लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण 04 मई से प्रारंभ होगा और 04 जून तक संचालित किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग के आधिकारिक वेबपोर्टल erojgar.cg.gov.in पर 30 अप्रैल तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।

