
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में तेज बारिश होने की संभावना है।
वहीं आज बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित उत्तर-पूर्वी राज्यों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है।मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।
लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

