
Central Samvad
रायपुर 2 मई। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) कल 3 मई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

