
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज आपातकालीन संचार को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम (CBS) की शुरुआत की। यह प्रणाली देश में आपदा के समय लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाने में मदद करेगी।यह स्वदेशी तकनीक पर आधारित सिस्टम सी-डॉट द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और गृह मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया गया है।नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि यह पहल भारत के आपदा प्रबंधन ढांचे को और मजबूत बनाएगी और संचार के क्षेत्र में देश को आगे ले जाएगी।इस प्रणाली का देशभर में सफल परीक्षण किया जा चुका है और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इसके प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूरे हो चुके हैं। देशभर में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया गया जिससे करोड़ों मोबाइल फोन पर बीप की आवाज़ और वाइब्रेशन हुआ।

