
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ० आर बालासुब्रमण्यम और डॉक्टर जोराम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने गजट अधिसूचना के माध्यम से यह जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को पर बधाई देते हुए कहा कि समृद्ध अनुभव और विभिन्न मुद्दों की गहरी समझ नीति निर्माण को काफी मजबूत करेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका योगदान विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री ने उनके आगामी कार्यकाल के बहुत ही रचनात्मक और प्रभावशाली होने की कामना की।

