
Central Samvad रायपुर 7 मई
केरल में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक आज तिरुवनंतपुरम में बैठक करेंगे। इस बैठक में विधायक दल के नए नेता का चुनाव किया जाएगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 140 में से 104 सीटों पर जीत हासिल की है।
बैठक के बाद यूडीएफ नेता राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश कर सकते हैं। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर फिलहाल चेन्नई में हैं और उनके पास तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार भी है।

