Central Samvad, रायपुर 7मई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर आयोजित होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितन नवीन तथा एन.डी.ए. के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, पिछली सरकार के फार्मूले के आधार पर विभिन्न दलों को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। भाजपा के करीब 15 और जनता दल यूनाइटेड के 14 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है।
इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास से दो नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से भी एक-एक प्रतिनिधि को मंत्री बनाया जा सकता है।
मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

