प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 43 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इनमें 7 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं, जिन्हें बदला गया है।
जारी आदेश के अनुसार पुष्पा साहू को कोरिया, संतोष कुमार देवांगन को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर-रामानुजगंज और संतन देवी जांगड़े को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
इसी तरह पंछिनी भोई साहू को सारंगढ़-बिलाईगढ़, रेना जमील को सूरजपुर और विश्वदीप को बीजापुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
अन्य नियुक्तियों में परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। श्यामलाल धावड़े को रायपुर संभाग का आयुक्त और डॉ. संजय कन्नौजे को संस्कृति विभाग का संचालक बनाया गया है।
वहीं, रीता यादव को माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव का प्रभार सौंपा गया है।

