
Central Samvad, रायपुर। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि देर रात बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

