
Central Samvad रायपुर 6 मई 2026।मुंगेली जिले के ग्राम पौनी में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। उनके साथ केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन त्याग, सेवा और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज सेवा के लिए प्रेरणा देता है और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

उन्होंने साहू समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज ईमानदारी, मेहनत और एकजुटता के लिए जाना जाता है। उन्होंने बच्चों में अच्छे संस्कार और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने भी लोगों से माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

