ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पर अमित शाह ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

दुश्मनों को चेतावनी — कहीं भी छिपे हों, बच नहीं सकते
Central Samvad 7मई 2026।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूरे होने पर देश की सशस्त्र सेनाओं के अद्वितीय शौर्य को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी मिशन है, जिसने दुश्मनों को भारतीय सेनाओं की अचूक मारक क्षमता का एहसास कराया।
अमित शाह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सशस्त्र बलों की सटीक कार्रवाई, एजेंसियों की मजबूत खुफिया जानकारी और राजनीतिक इच्छाशक्ति ने मिलकर सीमा पार आतंकवाद के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान उन आतंकियों के खिलाफ था, जिन्होंने पहलगाम में नागरिकों पर हमला करने की कोशिश की थी।
गृह मंत्री ने कहा कि यह दिन दुश्मनों के लिए हमेशा एक कड़ा संदेश रहेगा कि वे कहीं भी छिप जाएं, भारत की नजरों और कार्रवाई से बच नहीं सकते। उन्होंने इस अवसर पर देश की सेनाओं के साहस और पराक्रम को नमन किया।

