आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा के संकल्प को बताया मजबूत

सोशल मीडिया डीपी बदलकर सशस्त्र बलों के सम्मान में शामिल होने की अपील
Central Samvad, 7 मई 2026 प्रधानमंत्रीi ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूरे होने पर देश की सशस्त्र सेनाओं के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान भारतीय सेनाओं ने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया।प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान ने सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमता, तत्परता और समन्वित शक्ति को सामने लाया है।श्री मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के प्रयासों से राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिली है। उन्होंने दोहराया कि भारत आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले पूरे तंत्र को समाप्त करने के अपने संकल्प पर अडिग है।
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे सशस्त्र बलों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को दर्शाने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलें।

