Central Samvad 8 मई 2026

मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रमुख तस्करों की गिरफ्तारी और नीति में बदलाव पर जोर
सर्वोच्च न्यायालय ने पंजाब में बढ़ते मादक पदार्थों के खतरे पर गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि नशे की वजह से हो रही मानवीय क्षति बेहद चिंताजनक है और इससे निपटने के लिए राज्य सरकार को अपनी नीति में बड़े बदलाव करने की जरूरत है।सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाल ही में सामने आई उस घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक महिला ने नशे की लत के कारण अपने पांचों बेटों को खो दिया। अदालत ने इसे बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पंजाब में नशे का संकट लगातार गहराता जा रहा है।पीठ ने राज्य सरकार को प्रमुख मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
अदालत ने कहा पूरे नेटवर्क को तोड़ना जरूरी है।सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए केंद्र सरकार का हस्तक्षेप जरूरी हो गया है। मुख्य न्यायाधीश ने केंद्र और राज्य की एजेंसियों से समन्वय के साथ काम कर इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।
अदालत की इस टिप्पणी के बाद पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई और सरकार की रणनीति पर फिर से चर्चा तेज हो गई है।

