Central Samvad 11 मई 2026
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पूरे देश में स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक स्थल डीपाडीह सामंत सरना में आज 11 मई को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देश पर मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का हिस्सा है।हजार वर्षों की आस्था, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक इस आयोजन का उद्देश्य देश की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाना है। प्राचीन स्थापत्य और पुरातात्विक महत्व से समृद्ध डीपाडीह में आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का प्रयास करेगा।
जिला प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ।आदिवासी विकास विभाग स्थानीय सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेगा, जबकि एनआरएलएम के माध्यम से स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि यह आयोजन जिले की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ समाज में एकता, गौरव और इतिहास के प्रति सम्मान की भावना को नई ऊर्जा देगा।
वहीं इसके अंतर्गत आज ग्यारह मई को बालोद जिले के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के कपिलेश्वर शिव मंदिर में भी स्मरणोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

