परिणाम कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85 दशमलव 2 प्रतिशत रहा
Central Samvad रायपुर 13 मई 2026।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। छात्र रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस वर्ष सीबीएसई की कक्षा 12वीं की विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी विषयों की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, परीक्षा में 17 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 15 लाख 7 हजार से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85 दशमलव 2 प्रतिशत रहा।
छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88 दशमलव 86 प्रतिशत जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82 दशमलव 13 प्रतिशत दर्ज किया गया।

