
Central Samvad 13 मई 2026।
केंद्र सरकार ने सोने और अन्य कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है, जो आज से प्रभावी हो गया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सोने और चांदी पर 5 प्रतिशत तथा प्लैटिनम पर 5 दशमलव 4 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया गया है।
इसके अलावा, अनुपालन मानदंडों की पूर्ति के अंतर्गत कीमती धातु के प्रयुक्त उत्प्रेरक पर 4 दशमलव 35 प्रतिशत आयात शुल्क निर्धारित किया गया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के मद्देनज़र लोगों से सोने की खरीदारी से बचने की अपील की थी।

