Central Samvad रायपुर 14मई
रायपुर में उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से 6वीं फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने सौजन्य मुलाकात की।हैदराबाद में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक अपने नाम किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं।मुलाकात के दौरान टीम की मैनेजर तथा नेटबॉल संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

