Central Samvad रायपुर 14 मई 2026/
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी 194 नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सुशासन, जनसेवा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

सचिव ने कहा कि शहरों का विकास राज्य की प्रगति से जुड़ा है, इसलिए नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निकायों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यों में लापरवाही और अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी) की समीक्षा की गई।

अधिकारियों को वार्डवार निगरानी बढ़ाने, समयबद्ध कार्ययोजना बनाने और योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।शंगीता आर. ने जनप्रतिनिधियों के सम्मान और बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले निकायों को प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

