Central Samvad 31 मई 2026
बलरामपुर जिले में जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए संचालित ‘मोर गांव मोरे पानी’ अभियान के तहत विकसित 5 प्रतिशत मॉडल रिचार्ज स्ट्रक्चर टैंक और सोख्ता गड्ढा सुशासन तिहार में आकर्षण का केंद्र रहे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने मॉडल का अवलोकन कर इसकी सराहना की।प्रदर्शनी में वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि 5 प्रतिशत मॉडल के तहत खेत के एक छोटे हिस्से में जल संग्रहण संरचना बनाई जाती है, जिससे वर्षा का अतिरिक्त पानी जमीन में समाहित होकर भूजल स्तर बढ़ाने में मदद करता है।सोख्ता गड्ढा को भी जल संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया गया। यह घरों और सार्वजनिक स्थानों से निकलने वाले अतिरिक्त पानी को भूमि के भीतर पहुंचाकर भूजल पुनर्भरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान और भविष्य दोनों की आवश्यकता है। ऐसे सरल और प्रभावी उपायों को व्यापक स्तर पर अपनाकर भूजल स्तर में सुधार किया जा सकता है और किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिल सकता है।

