Central Samvad रायपुर 2 जून 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने उत्तर पुस्तिकाओं में पाई गई त्रुटियों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन पोर्टल आज से शुरू कर दिया है। बोर्ड के अनुसार यह पोर्टल 6 जून तक खुला रहेगा।सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल उन विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां प्राप्त कर ली हैं।

प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आधार सत्यापन को अनिवार्य किया गया है। जिन विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं है, वे अपने माता-पिता, रिश्तेदार या अभिभावक के आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
बोर्ड के अनुसार, उत्तर पुस्तिका में त्रुटियों के सत्यापन के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 100 रुपये तथा पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकेगा।

